दरभंगा , अक्टूबर 26 -- बिहार में दरभंगा जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 12.6 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई। इस मामले में लालपुर गांव निवासी प्रकाश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, सोमवार की सुबह सूचना के आधार पर बिरौल थाना क्षेत्र के बाल्मीकि नगर में की गई कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल के साथ 36 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। पुलिस ने इस मामले में घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के जीरत गांव निवासी दिनेश कुमार तथा बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार निवासी राज कसेरा को गिरफ्तार किया है।दोनों मामलों में संबंधित थानों की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित