दरभंगा , अप्रैल 12 -- बिहार के दरभंगा जिले में घरेलू और वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडरों की गंभीर किल्लत ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।
होली के बाद से शुरू हुआ यह संकट अब तक कायम है और आगामी विवाह सीजन से ठीक पहले स्थिति और चिंताजनक हो गई है। एक ओर जहां जिला प्रशासन पर्याप्त आपूर्ति का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं, होटल व्यवसायियों और कैटरिंग से जुड़े लोगों का कहना है कि जमीनी स्तर पर हालात बिल्कुल अलग हैं।
जिले में तीन दिन बाद विवाह का सीजन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में गैस की कमी ने उन परिवारों की चिंता बढ़ा दी है, जहां शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारियां चल रही हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग के कई दिनों बाद भी सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे उन्हें मजबूरी में अधिक कीमत देकर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित