दरभंगा , अक्टूबर 24 -- बिहार के दरभंगा जिले में सकतपुर थाना क्षेत्र के ठेंगहा बांध के समीप पुलिस ने एक ऑटो रिक्शा से 450 लीटर नेपाली देशी शराब जब्त की है।पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान ऑटो रिक्शा में 13 प्लास्टिक के बोरों में छिपाकर रखी गई शराब बरामद की गई।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शराब लदे ऑटो रिक्शा को जब्त कर लिया है।
मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित