दरभंगा , जुलाई 17 -- बिहार के दरभंगा जिले में वाहन जांच के क्रम में एक कार से 952 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि नगर थानांतर्गत हराही पोखर के पास एक ईको स्पोर्ट्स कार की तलाशी ली गई तो उसमें 100 एमएल मात्रा के 952 बोतल कुल मात्रा 95.2 लीटर कफ सिरप बरामद हुआ है,जिसे जप्त करते हुए कार में सवार दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर कोरिया टोल मोहल्ला निवासी सुनिल कुमार दास को गिरफ्तार किया गया है। अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।
वहीं एक अन्य घटना में बाजिदपुर थाना की पुलिस ने सूचना के आधार पर छापामारी कर सदर थाना क्षेत्र के सारा मोहनपुर गांव निवासी पंकज कुमार महतो को 12.96 लीटर विदेशी एवं 02 लीटर देशी चुलाई शराब कुल 14.96 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित