दरभंगा, फरवरी 19 -- बिहार में दरभंगा जिले के सोनकी थाना क्षेत्र में गुरूवार को बस और ऑटो रिक्शा के बीच हुयी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दरभंगा-बिरौल राजकीय उच्च पथ संख्या-56 पर सहिला गांव के समीप बस और ऑटो रिक्शा के बीच हुयी टक्कर में ऑटो चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान ऑटो रिक्शा चालक जदी अहमद और यात्री गंगा साफी के रूप में की गयी है।गंगा साफी कोलकाता में ड्राई क्लीनर का काम करता था। आज सुबह वह ट्रेन से दरभंगा पहुंचा था और वहां से एक ऑटो रिक्शा रिजर्व कर बहेड़ा थाना क्षेत्र के रढ़ियाम गांव स्थित अपने घर जा रहा था।शवों को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ऑटो रिक्शा को जब्त कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित