दरभंगा , जनवरी 20 -- बिहार के दरभंगा जिले में एक पुलिसकर्मी का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है।

बहादुरपुर थाना अध्यक्ष प्रसूनंजय कुमार ने बताया कि बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) 13 के मेस के रसोईया का काम करने वाले पुलिसकर्मी संतोष कुमार सिंह उर्फ संजय सिंह का शव उसके आवास के सामने स्थित एक जर्जर भवन में फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। दरभंगा मेडकिल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों की तरफ से शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक सारण जिले के जिले के मांझी थाना क्षेत्र के कटोखर गांव का मूल निवासी था।

बीएमपी 13 के पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार झा ने बताया कि आत्महत्या के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। म़तक के परिजन और सहकर्मियों के अनुसार वह पिछले कई वर्षों से मानसिक तनाव में था। उन्होंने बताया कि शव को म़तक के पैतृक गांव छपरा भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित