दरभंगा , अप्रैल 02 -- बिहार में दरभंगा जिले के बाजीतपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक टेंट व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र के अचलपुर गांव निवासी और टेंट व्यवसायी विनोद महतो बुधवार की रात अपने ननिहाल बहेड़ा थाना क्षेत्र के ही नरहर गांव से बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में महुआटोल बांध के समीप अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित