दरभंगा , मई 12 -- बिहार में दरभंगा जिले की पुलिस ने नशेड़ियों के विरूद्ध सोमवार की रात चलाए गये विशेष समकालीन अभियान में 54 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि विशेष समकालीन अभियान के तहत विभिन्न जगहों पर छापामारी के क्रम में कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र से 04, तिलकेश्वर थाना क्षेत्र से 02, लहेरियासराय थाना क्षेत्र से 01, वाजितपुर थाना क्षेत्र से 03, फेकला थाना क्षेत्र से 03, एपीएम थाना क्षेत्र से 02, बहादुरपुर थाना क्षेत्र से 03, मब्बी थाना क्षेत्र से 04, सदर थाना क्षेत्र से 04, केवटी थाना क्षेत्र से 08 , नेहरा थाना क्षेत्र से 02, जमालपुर थाना क्षेत्र से 01, सकतपुर थाना क्षेत्र से 01, विशनपुर थाना क्षेत से 01, सिमरी थाना क्षेत से 03, बहेड़ी थाना क्षेत से 07 एवं भालपट्टी थाना क्षेत से 05 समेत कुल 54 व्यक्तियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ रड्डी जलारड्डी ने बताया कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्णत: अंकुश लगाने के लिये दरभंगा पुलिस तत्पर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित