श्रीगंगानगर , मई 11 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में रविवार देर शाम दम्पती पर गोलीबारी करने का मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस सूूत्रों ने सोमवार को बताया कि प्रेमनगर निवासी बलवंतसिंह ओड़ (27) ने अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ कल देर रात शिकायत दर्ज कराई कि उसके घर के सामने दो स्थानीय युवक रियासत अली और राकेश उर्फ प्रिंस आये और पिस्तौल से दो-तीन गोलियां चला दीं।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामल दर्ज कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से कारतूस का खोल भी बरामद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित