भोपाल, 20 फरवरी 2026 (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 फरवरी को दतिया जिले की तहसील सेवढ़ा में आयोजित कार्यक्रम में 532 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। वह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सिंध नदी पर नव निर्मित सेतु का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री इसके साथ ही सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बसई सहित अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री सनकुआ धाम के समीप स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में पूजन-अर्चन करेंगे।
कृषि उपज मंडी प्रांगण, सेवढ़ा में आयोजित कार्यक्रम में 299.32 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 53 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 233.24 करोड़ रुपये की लागत के 21 कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित