दतिया , जुलाई 15 -- मध्यप्रदेश में दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में जिले के विभिन्न विद्यालयों में मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप (एसवीईईपी) गतिविधियों का आयोजन किया गया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालयीन स्टाफ को लोकतंत्र को सशक्त बनाने तथा शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करते हुए मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। साथ ही "एक पौधा लोकतंत्र के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों में रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों और आम नागरिकों को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रेरित किया गया।

जिला प्रशासन के अनुसार, स्वीप गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक मतदाताओं की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित