नयी दिल्ली , अप्रैल 18 -- कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने दक्षिण भारत तथा पूर्वोत्तर की राज्यों का प्रतिनिधित्व कम करने की जो चाल चली थी उसे विपक्ष की एकता ने लोकसभा में शुक्रवार को विफल किया है।
श्री गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर शनिवार को एक पोस्ट में कहा कि इंडिया गठबंधन ने संसद में देश की एकता और अखंडता की आवाज बनकर लोकतंत्र की रक्षा की है।
उन्होंने लिखा "भाजपा ने संसद में तमिलनाडु तथा दक्षिणी के अन्य राज्यों और पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रतिनिधित्व को कम करने का परिसीमन के जरिये स्पष्ट प्रयास किया था। हमने संसद में इसे रोका और एक बड़े हमले को विफल किया है।"श्री गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन तमिल पहचान की रक्षा करेगा और भारत की एकता, विविधता और इसे मजबूत बनाने वाली हर आवाज की रक्षा करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित