, Feb. 28 -- बीजिंग, 28 फरवरी (वार्ता/शिन्हुआ) चीन ने शनिवार को चेतावनी दी कि उसकी सेना अलर्ट पर है और दक्षिणी चीन सागर में परेशानी खड़ी करने की कोई भी कोशिश बेकार जाएगी।
चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता झांग शियाओगांग ने यह टिप्पणी फिलीपींस, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया द्वारा हाल ही में हुआंगयान दाओ के पास हवा और पानी में किये गये कथित "संयुक्त पैट्रोल" के जवाब में किया।
श्री झांग ने 'दक्षिण चीन सागर' में इस ताकत के प्रदर्शन के बाद अमेरिका और दूसरे गैर-क्षेत्रीय देशों की आलोचना करते हुए कहा कि वे इस क्षेत्र में तनाव का कारण हैं। उन्होंने आगे कहा कि फिलीपींस की तरफ से लगातार उकसावे वाली हरकतें की गयी हैं और चीनी हितों का उल्लंघन किया गया है, जिससे क्षेत्र के देशों के साझा हितों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से परेशानी खड़ी करने वाला और शांति भंग करने वाला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित