सोल , अगस्त 02 -- दक्षिण कोरिया में रविवार को आधुनिक इतिहास का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जब तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कोरिया मौसम विज्ञान प्रशासन (केएमए) के अनुसार, 1904 में आधुनिक मौसम रिकॉर्ड शुरू होने के बाद यह देश का अब तक का सर्वाधिक तापमान है।

समाचार एजेंसी योनहाप के अनुसार, दोपहर बाद साेलसे लगभग 310 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व स्थित यांगसान शहर में तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यांगसान में लगातार पांच दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि यह 43 डिग्री सेल्सियस का स्तर भी पार कर सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित