मोहाली , नवंबर 04 -- भारतीय हॉकी टीम ने बुधवार को खेले गये सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से रौंद कर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है।

यह सातवीं बार जब भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। आज यहां खेले गये मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से दिलप्रीत सिंह और शिलानंद लाकरा ने दो-दो गोल दागे। वहीं हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, अंगद बीर सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने एक-एक गोल दागे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित