नयी दिल्ली , मार्च 13 -- भारत की यात्रा पर दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्री येओ हान-कू ने शुक्रवार को राजधानी में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भेंट की और दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। श्री गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा," भारत-कोरिया आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर हमारी सकारात्मक चर्चा हुई। हमने व्यापार को और गहरा करने, भारत से विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा देने और दोनों देशों के उद्यमों के लिए के लिए नए अवसर खोलने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया।"श्री गोयल के अनुसार इस बातचीत में दोनों पक्षों ने निवेश बढ़ाने, आपूर्ति श्रृंखला सहयोग का विस्तार करने और अधिक पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार संबंध की दिशा में काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित