, Feb. 4 -- जोहान्सबर्ग, 04 फरवरी (वार्ता/शिन्हुआ) दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग प्रांत के मेयर्टन कस्बे के पास मंगलवार को हुई गोलीबारी में लेसोथो के छह नागरिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी।
गौतेंग पुलिस के उपायुक्त फ्रेड केकाना ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि पीड़ित एक मिनीबस में यात्रा कर रहे थे जब संदिग्धों के एक समूह ने घात लगाकर उस पर हमला किया और बिना किसी उकसावे के वाहन पर गोलियां चलाईं। घायलों का फिलहाल स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित