पार्ल (दक्षिण अफ्रीका) , जनवरी 28 -- मैन ऑफ द मैच जॉर्ज लिंडे (तीन विकेट) के बाद कप्तान एडन मारक्रम (नाबाद 86) और रायन रिकलटन (नाबाद 40) की शानदार पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहले टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 13 गेंदें शेष रहते नौ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढत बना ली हैं।

174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए लुआन-द्रे प्रेटोरियस और कप्तान एडन मारक्रम की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए महज 7.5 ओवरों में 86 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम की जीत की नींव रखी। दक्षिण अफ्रीका ने 17.5 एक विकेट पर 176 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। एडन मारक्रम ने 47 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 86 रनों की पारी खेली। वहीं रायन रिकलटन ने 32 गेंदों में एक चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 40 रन बनाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित