कोलकाता , मार्च 04 -- मार्को यानसन (नाबाद 55) , डेवाल्स ब्रेविस (34) और ट्रिस्टन स्टब्स (29) शानदार बल्लेबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को टी-20 विश्वकप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ आठ विकेट पर169 रनों का स्कोर खड़ा किया।

आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 12 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। कोल मैकॉन्ची ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर क्विंटन डी कॉक (10) और इसी ओवर की अगली गेंद रायन रिकलटन (शून्य) का शिकार किया। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने कप्तान एडन मारक्रम ने पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़े। आठवें ओवर में रचिन रवींद्र ने एडन मारक्रम (18) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। 10वें ओवर में रवींद्र ने डेविड मिलर (छह) को भी आउट कर पवेलियन भेज दिया। अगले ही ओवर में जिमी नीशम ने डेवाल्स ब्रेविस का शिकार कर लिया। डेवाल्स ब्रेविस ने 27 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए 34 रनों की पारी खेली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित