बेरूत , मई 13 -- इज़रायल के लड़ाकू विमानों ने मंगलवार दोपहर दक्षिण लेबनान के कई कस्बों और गांवों पर हवाई हमले किये, जिनमें कफर रुम्मान-अल-मायदानेह राजमार्ग पर स्थित एक रिहायशी इमारत पूरी तरह नष्ट हो गयी।
नेशनल न्यूज एजेंसी (एनएनए) के अनुसार इजरायली विमानों ने दो चरणों में हवाई हमला करते हुए कफर रुम्मान-अल-मायदानेह मार्ग पर स्थित एक आवासीय भवन को निशाना बनाया। हमले में इमारत ध्वस्त हो गयी।
इजरायली युद्धक विमानों ने बिंत जुबैल जिले के बैत याहून कस्बे पर भी हवाई हमला किया। इसी जिले के ऐता अल-जबल क्षेत्र को भी निशाना बनाया गया। बाद में इजरायली विमानों ने टायर जिले के मंसूरी और बिंत जुबैल जिले के हारिस कस्बों पर दो और हवाई हमले किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित