सना , अक्टूबर 04 -- यमन के ताइज़ और लाहज प्रांतों के मोर्चों पर सैन्य टुकड़ियों को निशाना बनाकर चलाए गए 97 अभियानों में 260 हूती लड़ाके मारे गए हैं। यमन की सेना ने रविवार को यह जानकारी दी।

सेना के प्रवक्ता कर्नल माजिद अल-नुज़ैली ने बताया कि इन अभियान में लड़ाकू विमानों, ड्रोन, तोपखाने, मिसाइलों और स्नाइपर्स का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान में 44 सैन्य वाहन, ट्रांसपोर्ट वाहन और सप्लाई का सामान नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गया।

यह घोषणा सेना के उस बयान के कुछ घंटों बाद आई जिसमें कहा गया था कि कई मोर्चों पर 257 ऑपरेशन में कम से कम 700 हूती लड़ाके मारे गए। सेना के इन दावों पर हूतियों की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित