जयपुर , मार्च 27 -- भारतीय सेना की दक्षिणी कमान ने नागरिक और सैन्य तालमेल बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इसका उद्देश्य सेना, पुलिस, प्रशासन और उद्योग जगत को एक साथ लाना था ताकि देश की सुरक्षा और एकता को और मजबूत किया जा सके। महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों के सैन्य स्टेशनों पर हुए इस कार्यक्रम ने दिखाया कि आधुनिक दौर की जटिल सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सभी संस्थाओं का मिल-जुलकर काम करना कितना जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित