तेहरान , जुलाई 09 -- ईरान के दक्षिणी प्रांतों में सैन्य ठिकानों पर बुधवार तड़के हुए अमेरिकी हमलों में ईरानी सेना के आठ जवान मारे गये।
सेना ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि दक्षिणी शहरों बंदर अब्बास और बुशहर के इलाकों में अमेरिकी सेना की "आपराधिक आक्रामकता" के बाद देश की रक्षा करते हुए उसकी वायु सेना और नौसेना के जवानों की मौत हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित