दंतेवाड़ा , जनवरी 22 -- छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एनएमडीसी की स्लरी पाइपलाइन परियोजना में एक बार फिर एक पोकलेन (खुदाई) मशीन को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया है।
यह घटना बचेली थाना क्षेत्र के हेंद्री स्थित एक पेट्रोल पंप के पीछे हुई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
गौरतलब है कि यह तीन दिनों की अवधि में जलाई गई दूसरी पोकलेन मशीन है। इससे सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने इस घटना को नक्सली घटना मानने से इंकार करते हुए कहा है कि पुलिस जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों तथा अपराधियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित