दंतेवाड़ा , मई 04 -- छत्तीसगढ़ में दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र में पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पति को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 02 मई की है, जब ग्राम मोलासनार मांझीपारा निवासी लक्ष्मण भास्कर (45) ने आपसी विवाद के चलते अपनी पत्नी सुखमति भास्कर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी ने महिला के गले पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर परिजनों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया।

घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए बचेली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

मामले की रिपोर्ट पर कुआकोंडा थाना में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन एवं अन्य अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को 03 मई को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल दंतेवाड़ा भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित