नयी दिल्ली , अक्टूबर 29 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में खाद्य तेलों में गिरावट दर्ज की गयी जबकि दालों में मिला जुला रुख देखा गया।
चीनी पिछले दिन के मुकाबले तेज बोली गयी जबकि गुड़ में नरमी रही। चावल में हल्की नरमी दिखी जबकि गेहूं का भाव करीब करीब कल के स्तर पर रहा।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 5 रुपये नरम हो कर 4338 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर चल रही थी जबकि गेहूं 2,928 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर स्थिर रहा। आटे का भाव 4 रुपये बढ़ कर बोला जा रहा था।
दाल-दलहनों में मिले जुले रुख के बीच तुअर, उड़द और मसूर में क्रमश: दो रुपये, पांच रुपये और 31 रुपये की गिरावट दर्ज की गयी। चना दाल 20 रुपये और मूंग 4 रुपये तेज बोली गयी।
स्थानीय बाजारों में सरसों तेल की औसतन 40 रुपये प्रति क्विंटल , मूंगफली तेल 51 रुपये , सूरजमुखी तेल 298 रुपये , वनस्पति 37 रुपये , ऑयल आठ रुपये और सोया तेल 25 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता बोला गया।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज पाम ऑयल का जनवरी वायदा 69 रिंगिट टूटकर 4,616 रिंगिट प्रति टन रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.69 सेंट (1.05 प्रतिशत) गिरकर 64.87 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 18 रुपये गिर कर बोली जा रही थी जबकि गुड़ 14 रुपये और महंगा हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित