नैनीताल , मई 23 -- उत्तराखंड के नैनीताल में शनिवार को दिल्ली के एक युवक को थार से स्टंट करना भारी पड़ गया। पुलिस ने युवक को ढ़ूंढ निकाल कर सबक सिखाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 मई को एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि थार वाहन संख्या डीएल 4बीसी 7795 के चालक द्वारा कैंची धाम मार्ग पर खतरनाक स्टंट किया जा रहा है। थार चालक द्वारा वाहन के बोनट और खिड़की में दो लोगों को बैठाकर लोगों की जान जोखिम में डाला जा रहा है।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी। आरोपी युवक की पहचान राहुल निवासी दिल्ली के रूप में हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित