झुंझुनू , अक्टूबर 29 -- राजस्थान में झुंझुनू जिले के चिड़ावा थाना क्षेत्र में एक थार गाड़ी की टक्कर से मोटर साइकिल पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया।
थानाधिकारी लक्ष्मीचंद वर्मा ने बताया कि राजेश सैनी (45), ओमप्रकाश सैनी (58) और अशोक कुमार मोटरसाइकिल से सुलताना का बास से कोपरिया कुआं जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही थार गाड़ी ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि तीनों को निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने राजेश सैनी और ओमप्रकाश सैनी को मृत घोषित कर दिया, वहीं अशोक को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर भेज दिया गया। दोनों शव चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाए गए।पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित