अलवर , मई 12 -- राजस्थान में अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाने में पिछले सप्ताह पथराव और मारपीट के मामले में पुलिस ने अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्राें ने मंगलवार को बताया कि आज इस मामले में सनी सिंह, दीपक सिंह, दलजीत सिंह और गुरदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें अनुसूचित जाति जनजाति विशेष न्यायालय में पेश किया गया। जहां से चारों को जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि अब तक इस मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया जा चुका है। इस संबंध में पूर्व में गिरफ्तार किये गये सभी आरोपियों को भी विशिष्ट न्यायाधीश ने जेल भेज दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित