अलवर , मई 08 -- राजस्थान में अलवर के गोविंदगढ़ पुलिस थाने पर भीड़ द्वारा हमला करने के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को शुक्रवार को अनुसूचित जाति जनजाति न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें 21 मई तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

सरकारी वकील योगेंद्र खटाना ने बताया कि इस मामले में पुलिसकर्मी बलवीर ने मामला दर्ज कराया था जिसमें थाने पर हमला ,पथराव और मारपीट, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जिन्हें 21 मई तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को पटाखा मोटर साइकिल जप्त करने के मामले में भीड़ ने पुलिस थाने पर जमकर पथराव किया जिसमें थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित