बहराइच , अक्टूबर 24 -- उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में थाना समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के साथ कोतवाली नानपारा पहुंचकर कर मौजूद फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि बेनामी ज़मीन, चकमार्ग की पटाई, पैमाईश कराने, आबादी की ज़मीन में निर्माण सम्बन्धी विवाद, रास्ते तथा भूमि से सम्बन्धित अन्य प्रकार के विवादों से सम्बन्धित प्रार्थना-पत्रों में राजस्व व पुलिस की टीम मौके पर जाकर तत्काल कार्यवाही करें।
डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त होने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए लोगों के बीच मौके पर जाकर उनके तथ्यों को सुनकर न्यायोचित कार्यवाही करें इससे सम्बन्धित लोग पूरी तरह से संतुष्ट होंगे। डीएम ने निर्देश दिया कि रास्ते के विवाद में 133 सीआरपीसी में दर्ज कर त्वरित निस्तारण किया जाय। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी सौारभ दुबे, उप जिलाधिकारी नानपारा प्रकाश सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम, थानाध्यक्ष नानपारा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित