मुंबई , मई 10 -- तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बने टीवीके प्रमुख जोसेफ विजय के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद मुंबई के धारावी इलाके में जश्न का माहौल नजर आ रहा है।

श्री विजय के प्रशंसकों और समर्थकों ने पूरे इलाके में बड़े उत्साह के साथ इस मौके का जश्न मनाया। श्री विजय के समर्थकों ने धारावी को बैनरों, पोस्टरों और होर्डिंगों से पाट दिया, जबकि तमिल समुदाय के सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर इस पल को खास बनाते हुए विश्वास जताया कि श्री विजय का नेतृत्व तमिलनाडु में विकास को एक नई दिशा देगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित