तिरुवनंतपुरम , अप्रैल 04 -- शशि थरूर के आधिकारिक वाहन को रोकने और उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) से कथित मारपीट के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमर (38) और अब्दुल सलीम (40) के रूप में हुई है। दोनों उस वाहन में सवार थे, जो इस घटना में शामिल पाया गया।

पुलिस के अनुसार, घटना तीन अप्रैल की शाम करीब साढ़े सात बजे मलप्पुरम जिले के थिरुवाली चेलिथोडु पुल पर हुई, जब सांसद वांडूर जा रहे थे। इसी दौरान दो कारों में सवार कुछ लोगों ने उनके वाहन को रोक लिया।

शिकायत के मुताबिक, पीएसओ ने रास्ता साफ करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें और चालक को रोका, मारपीट की, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और सरकारी कार्य में बाधा डाली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित