अलवर , अगस्त 25 -- राजस्थान के इस शहर के प्रसिद्ध श्रीत्रिपोलिया महादेव मंदिर में आयोजित श्रावणी रुद्राक्ष महोत्सव के पंचम दिवस पर प्रदोष तिथि के पावन अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन हुआ।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच भगवान भोलेनाथ का रुद्राक्ष से भव्य महा रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार, रुद्री पाठ और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।
संध्या आरती के बाद विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन कर महा रुद्राभिषेक की शुरुआत की गयी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को रुद्राक्ष अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। रुद्राक्ष से भगवान शिव का अभिषेक होते ही मंदिर का वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन के साक्षी बने और भगवान शिव के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित