अगरतला , अक्टूबर 19 -- दक्षिण त्रिपुरा में निगरानी अभियान तेज किए जाने के तहत श्रीनगर सीमा चौकी (बीओपी) पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों की संयुक्त टीम ने रविवार रात सीतलाबाड़ी इलाके में छापेमारी कर विभिन्न ब्रांडों की 190 लावारिस साड़ियां जब्त कीं।

पुलिस को संदेह है कि साड़ियों की यह खेप बंगलादेश से तस्करी कर लाई गई थी। सुरक्षा बलों ने खेप को किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाए जाने से पहले मौके पर पहुंचकर साड़ियों को बरामद कर लिया।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस लावारिस खेप का दुर्गा पूजा के दौरान राजनीतिक नेताओं द्वारा महिलाओं के बीच कपड़े बांटे जाने से कोई संबंध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित