अगरतला , अक्टूबर 06 -- त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) के अंतर्गत हुए ग्राम समिति (वीसी) चुनावों में टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) ने भारी बहुमत से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
राज्य चुनाव आयोग के अनुसार टिपरा मोथा ने ग्राम समिति चुनावों में सबसे अधिक सीटें जीतीं। चुनाव 587 ग्राम समितियों में हुए, जिनमें 2,634 निर्वाचन क्षेत्र और 4,597 सीटें शामिल थीं। गौरतलब है कि 167 ग्राम समितियों में, जिनमें 1,644 सीटें थीं, कोई मुकाबला नहीं हुआ (यानी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गये)। तीन सीटें खाली रह गयी और कुल 4,594 सीटों के नतीजे घोषित किये गये। चुनाव प्रक्रिया 44 ब्लॉकों में पूरी हुई और मतों की गिनती 45 तय हॉल में की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित