अगरतला , फरवरी 24 -- त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने दावा किया है कि भूमिगत जल को सुरक्षित करने के लिए त्रिपुरा सरकार ने अब तक 682 जलाशयों का निर्माण किया है।
इस फैसले के मुताबिक पूरे देश में हर जिले में कम से कम 75 तालाब बनाने का प्रस्ताव था। डॉ. साहा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए इस क्षेत्र की प्रगति का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक्ट ईस्ट पॉलिसी को दिया, जिसने त्रिपुरा और दूसरे पूर्वोत्तर राज्यों को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है।
उन्होंने राज्य के विकास की कोशिशों के बारे में विपक्ष की अनदेखी की आलोचना की। उन्होंने उनके नजरिए की तुलना 'काला चश्मा' पहने लोगों से की, जो तरक्की देखना नहीं चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि इस विरोध के बावजूद सरकार विकास का अपना एजेंडा जारी रखे हुए है, जिसमें 1000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं चल रही हैं। पिछले साल ही 1,300 करोड़ रुपये की लागत से कई सड़कों की शुरूआत की गयी या उनका उद्घाटन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित