अगरतला , जून 28 -- त्रिपुरा में बीते 24 घंटों में दो अलग अलग घटनाओं में तीन लोगों की हत्या हो गयी। इनमें दो बच्चे और एक वृद्ध व्यक्ति शामिल है।
पुलिस के अनुसार, त्रिपुरा के धलाई जिले के गंडाचेरा इलाके में उल्टाछारा एडीसी गांव में लालचुआनव्मा ब्रू नामक व्यक्ति ने शनिवार को शराब पीने के बाद हिंसक होकर अपने दो नाबालिग बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। पत्नी के एक बच्चे को लेकर सुरक्षित जगह भाग जाने के बाद आरोपी ने घर के अंदर मौजूद 13 साल की पुत्री और चार साल के पुत्र को मार डाला। पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
एक अलग घटना में, सिपाहीजाला जिले के सोनामुरा के उत्तर रंगामुरा में एक व्यक्ति की मौत हो गययी। उस पर उसके ही पुत्र ने हमला किया था। वह कथित तौर पर नशे का आदी था और अक्सर पिता से झगड़ता और मारपीट करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित