अगरतला , अगस्त 7 -- चुनाव आयोग आगामी पांच सितंबर से राज्य में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है।

त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बृजेश पांडे ने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य दोहरे नामों, स्थान परिवर्तन कर चुके व्यक्तियों, मृत मतदाताओं और अयोग्य नामों की पहचान कर उन्हें सूची से हटाना है।

इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों को अपना नाम पंजीकृत कराने का अवसर मिले। इसके लिए राज्य की 60 विधानसभा सीटों और 3,356 मतदान केंद्रों पर 3,356 बूथ लेवल अधिकारियों और 375 बीएलओ पर्यवेक्षकों की एक समर्पित टीम तैनात की जाएगी। वर्तमान में त्रिपुरा में लगभग 28.97 लाख पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें करीब 14.52 लाख पुरुष और 14.45 लाख महिलाएं शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित