अगरतला , जून 22 -- त्रिपुरा के सेपाहिजाला जिले के विशालगढ़ में एक बुज़ुर्ग व्यक्ति को अपनी नाबालिग पोती के साथ दुष्कर्म करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी की पहचान विष्णुपद सरकार के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता के माता-पिता रामायण कीर्तन के आयोजन में शामिल होने के लिए नाबालिग लड़की को घर पर छोड़कर गए थे। जिसका फायदा उठाकर विष्णुपद सरकार ने नाबालिग का यौन शोषण किया। माता-पिता के वापस आने पर पीड़िता ने इस घटना के बारे में बताया। उसके माता-पिता ने तुरंत विष्णुपद सरकार के खिलाफ विशालगढ़ महिला थाना में एक शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया एवं भारतीय दंड संहिता तथा यौन शोषण से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित