अगरतला , अक्टूबर 02 -- त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं से आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज करने और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का आग्रह किया।
डॉ. साहा ने यहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अभिषेक देबरॉय, वित्त मंत्री प्रणजीत सिन्हा रॉय और बिजली मंत्री रतन लाल नाथ के साथ बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि बैठक में नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के चुनावों पर चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि अभी तक चुनाव समितियों का गठन नहीं किया गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अभिषेक देबरॉय इन समितियों की घोषणा करेंगे। डॉ. साहा ने कहा कि चर्चा मुख्य रूप से इसी मुद्दे और आगामी चुनावों की तैयारी, विशेष रूप से कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के तरीकों पर केंद्रित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित