अगरतला , जून 30 -- त्रिपुरा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और स्वास्थ्य विभाग ने राज्य की नैदानिक क्षमताओं को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री निधि के तहत एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं।

इस समझौते के तहत त्रिपुरा को 48 एआई-संचालित पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें, तीन 1.5 टेस्ला एमआरआई स्कैनर और तीन डिजिटल ब्रेस्ट टोमोसिंथेसिस (डीबीटी) मैमोग्राफी सिस्टम मिलेंगे। इन्हें धलाई, उत्तरी त्रिपुरा और गोमती के ज़िला अस्पतालों में लगाया जाएगा, जिससे आधुनिक नैदानिक सेवाओं तक पहुंच में काफ़ी सुधार होगा।

एमओयू पर हस्ताक्षर त्रिपुरा के स्वास्थ्य सचिव किरण गिट्टे, नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) त्रिपुरा के निदेशक साजू वाहिद और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा राज्य स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किये गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित