अगरतला , अगस्त 12 -- त्रिपुरा के परिवहन मंत्री सुशांत चौधरी ने अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम एयरपोर्ट से विमानन सेवाओं में हालिया और प्रस्तावित कटौती के मामले में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से दखल देने की मांग की है।

श्री चौधरी ने एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो और अकासा एयर के सेवा से या कम करने से अगरतला को देश के बड़े शहरों से जोड़ने वाले अहम रूटों पर पड़ने वाले असर का ज़िक्र करते कहा कि खास तौर पर, एयर इंडिया ने पहले ही उड़ानें कम कर दी है और 22 अक्टूबर से अपनी अगरतला-गुवाहाटी उड़ान बंद करने पर विचार कर रही है, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा भी अहम रूटों पर उड़ान हटाने या कम करने की रिपाेर्ट है। इसके अलावा, इंडिगो की सीधी अगरतला-हैदराबाद उड़ान एक अक्टूबर से बंद करने का प्रस्ताव है, और कासा एयर 22 अक्टूबर से अगरतला से अपनी सेवाएं हटाने वाली है।

श्री चौधरी ने बताया कि फ़्लाइट कम होने से बड़े शहरों तक संपर्क पर असर पड़ा है और हवाई किराए में काफ़ी बढ़ोतरी हुई है, खासकर अगरतला-कोलकाता, अगरतला-दिल्ली, अगरतला-गुवाहाटी और अगरतला-बेंगलुरु जैसे लोकप्रिय रूटों पर। उन्होंने यात्रियों को होने वाली आर्थिक परेशानी और असुविधा का भी ज़िक्र किया, खासकर उन लोगों को जो इलाज, उच्च शिक्षा, व्यापार और ज़रूरी कामों के लिए यात्रा करते हैं, क्योंकि हवाई किराए बढ़ गए हैं और फ़्लाइट की उपलब्धता कम हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित