अगरतला , अप्रैल 05 -- त्रिपुरा के अगरतला में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (नीट) में इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष का छात्र प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डंबूर झील में नहाते समय डूब गया।

मृतक की पहचान अभिनव सिंह (20) के तौर पर हुई है। वह उत्तर प्रदेश का निवासी था। अग्निशमन और आपातकालीन सेवा कर्मियों ने शनिवार को देर शाम उसका शव बरामद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने दोस्तों के एक समूह के साथ डंबूर घूमने आया था और डंबूर झील के 'नारिकेल कुंजा' (नारियल द्वीप) क्षेत्र के पास रुका हुआ था। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार को अपराह्न में घटित हुई। हादसे के समय अभिनव और उसके दोस्त झील के पास स्थित एक हेलीपैड के करीब नहाने गए थे। इसी दौरान अभिनव झील के गहरे हिस्से में चला गया और डूब गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित