अगरतला , अक्टूबर 23 -- उत्तरी त्रिपुरा जिले के धर्मनगर स्थित कदमतला पुलिस थाना क्षेत्र के इचेरपार इलाके में शुक्रवार को एक संयुक्त अभियान के दौरान बंगलादेश के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), राज्य की विशेष शाखा (एसबी) और कदमतला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

यह गिरफ्तारी उन चिंताओं के बीच हुई है, जिनमें त्रिपुरा का इस्तेमाल अवैध घुसपैठ के लिए एक कॉरिडोर के रूप में किए जाने की आशंका जताई जा रही है। बीएसएफ सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बंगलादेश के मौलवीबाजार जिले के निवासी मोइन उद्दीन मिया, उर्फ दालिम के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित