अगरतला , अप्रैल 21 -- भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल टिपरा मोथा के विधायक रंजीत देववर्मा ने पार्टी की एक महिला नेता पर कथित पुलिस हमले के मामले में त्रिपुरा मानवाधिकार आयोग से हस्तक्षेप की मांग की है।
श्री देववर्मा ने आरोप लगाया कि सुरक्षा बलों और संबंधित अधिकारियों ने उनकी पार्टी की महिला नेता सुप्रिया चौधरी के साथ मारपीट की।
यह घटना 12 अप्रैल को त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (एडीसी) चुनाव के दौरान दक्षिण त्रिपुरा के सबरूम स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय में हुई। श्री देववर्मा के अनुसार, सुश्री चौधरी और अन्य महिला प्रतिनिधि मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए वहां मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित