अगरतला , मई 04 -- उत्तर त्रिपुरा की धर्मनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार जाहर चक्रवर्ती ने 18,290 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही त्रिपुरा विधानसभा में भाजपा सदस्यों की संख्या बढ़कर 33 हो गयी है।
श्री चक्रवर्ती ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के अमिताभ दत्त को पराजित किया। श्री चक्रवर्ती को जहां 24,291 वोट मिले, वहीं अमिताभ दत्त को केवल 6,001 वोट ही मिल सके। कांग्रेस उम्मीदवार चयन भट्टाचार्जी को 5,936 वोट प्राप्त हुए। नोटा विकल्प के तहत 444 वोट दर्ज किए गए।
त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा में अब भाजपा के पास 32 विधायक हैं, जबकि उसकी सहयोगी पार्टी आईपीएफटी का एक और टिपरा मोथा के 13 सदस्य हैं। दूसरी ओर विपक्षी दल माकपा के पास 10 और कांग्रेस के पास तीन विधायक हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित