हरिद्वार , अक्टूबर, 13 -- । आगामी त्योहारों के मद्देनजर उत्तराखंड में हरिद्वार पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए मंगलवार को सतर्कता बढ़ा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देश पर बैंकों और ज्वेलर्स शॉप पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य त्योहारों के दौरान आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना और आमजन के साथ-साथ व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न बैंकों और आभूषण की दुकानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और उनकी गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिसकर्मी संबंधित प्रतिष्ठानों में सुरक्षा इंतजामों की जांच कर रहे हैं, ताकि किसी भी संभावित आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित