गिरिडीह , अक्टूबर 01 -- झारखंड के गिरिडीह जिले के लोगों को दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ महापर्व को देखते हुए रेलवे ने उपहार देते हुए हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर) के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 03007/03008 का परिचालन शुरू किया है।
इस ट्रेन का न्यू गिरिडीह स्टेशन पर ठहराव दिया गया है, जिससे गिरिडीह एवं आसपास के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। उक्त जानकारी पूर्वी रेलवे के जेडआरयूसी सीसदस्य मुकेश जालान ने दी।
उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 03007 हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल प्रत्येक रविवार रात 11:55 बजे हावड़ा से रवाना होकर सोमवार सुबह 5:53 बजे न्यू गिरिडीह पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03008 खातीपुरा (जयपुर)-हावड़ा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार रात 10:20 बजे न्यू गिरिडीह से रवाना होगी।
यह स्पेशल ट्रेन 11 अक्टूबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक संचालित होगी। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह विशेष रेल सेवा लोगों के लिए काफी सुविधाजनक होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित