प्रयागराज , अक्टूबर 17 -- त्योहारों के सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने दो विशेष गाड़ियों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें नई दिल्ली-हावड़ा-नई दिल्ली आरक्षित सुपरफास्ट विशेष गाड़ी तथा खातीपुरा-कोलकाता-खातीपुरा विशेष गाड़ी शामिल है। गाड़ी संख्या 04070 नई दिल्ली से आज यानी 17 अक्टूबर को चलेगी।गाड़ी संख्या 04069 हावड़ा से 18 अक्टूबर को चलेगी।दोनों दिशाओं में एक-एक फेरे का संचालन होगा। गाड़ी में एसी तृतीय के 13, एसी द्वितीय का एक और एसएलआर के दो डिब्बे रहेंगे, कुल 16 डिब्बे होंगे।नई दिल्ली से गाड़ी सुबह 8:20 बजे रवाना होकर अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन और पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए हावड़ा पहुंचेगी। प्रयागराज जंक्शन पर गाड़ी शाम 5:30 बजे आएगी और 5:35 बजे रवाना होगी।

वापसी में हावड़ा से दोपहर 3 बजे रवाना होने वाली गाड़ी प्रयागराज जंक्शन पर सुबह 7:50 बजे पहुंचेगी और 7:55 बजे रवाना होगी।गाड़ी संख्या 09709 खातीपुरा से प्रत्येक बुधवार को 28 अक्टूबर से 18 नवंबर तक चार फेरों में चलेगी। इसकी वापसी गाड़ी संख्या 09710 कोलकाता से प्रत्येक शुक्रवार को 30 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चार फेरों में संचालित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित